इस्लामी गणतंत्र ईरान और तुर्की ने अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद प्राकृतिक गैस और सोने का लेनदेन पुनः आरंभ कर दिया है।ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बहाने तेहरान के विरुद्ध अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद फरवरी से ईरान ने तुर्की से सोने का आयात और उसे प्राकृतिक गैस का निर्यात पुनः आंरभ कर दिया है और इस महीने ईरान ने प्राकृतिक गैस के बदले तुर्की से एक सौ बीस करोड़ डॉलर का सोना लिया है। याद रहे अमेरिका और उसके घटक देशों ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बहाने तेहरान पर निराधार आरोप लगाकर तेहरान के विरुद्ध एकपक्षीय प्रतिबंध लगा रखे हैं। अमेरिका ने ६ फरवरी २०१३ को ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगा दिये थे जिनकी अंतर्गत ईरान अपने तेल का मूल्य बैंकों से प्राप्त नहीं कर सकता है। उधर तुर्की के अर्थ व्यवस्था मंत्री ने ईरान के साथ गैस और सोने का लेनदेन बंद करने के यूरोपीय संघ के दबाव की निंदा करते हुए कहा है कि हम यूरोपीय संघ की मांग की अनदेखी करते हैं। इससे पहले तुर्की के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा था कि तुर्की अमेरिका के प्रतिबंधों को अनदेखा करते हुए ईरान से प्राकृतिक गैस का आयात जारी रखेगा।
1 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 405317
इस्लामी गणतंत्र ईरान और तुर्की ने अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद प्राकृतिक गैस और सोने का लेनदेन पुनः आरंभ कर दिया है.....